गंगा एक्सप्रेस वे पर नागपुर के पास नये इंटरचेंज की उठी मांग
बदायूं, मई 13 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज के अभाव में बिसौली क्षेत्र के करीब 60 किलोमीटर हिस्से में सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। शाहबाद-कछला भगीरथ घाट राजमार्ग पर गांव नागपुर के पास इंटरचेंज बनाए जाने की मांग अब तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य इस मुद्दे को लेकर जल्द ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी से मुलाकात करेंगे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जिले की सीमा में गंगा एक्सप्रेस-वे का करीब 92 किलोमीटर हिस्सा गुजर रहा है। इसमें बनकोटा, घटपुरी-बिनावर और दातागंज क्षेत्र में तो इंटरचेंज बनाए गए हैं, लेकिन बिसौली क्षेत्र के करीब 60 किलोमीटर लंबे हिस्से में एक भी इंटरचेंज नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है。 यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.