गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटी, बिहार के छह यात्री घायल
हरदोई, मई 26 -- हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बिहार के औरंगाबाद से नैनीताल जा रहे थे। रास्ते में चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया। हादसे में आरती देवी (45) और बैजन्ती सिंह (45) के सिर में गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रितेश (20), सूरज (19), प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.