हापुड़, अप्रैल 26 -- जनपद के अलग अलग गांवों से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। इसलिए इसके शुरु होने से तीन दिन पहले तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्देश एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए दिए। सीओ स्तुति ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर आवागमन को पूरी तरह से रोकने के लिए जनपद के संबंधित थाना बाबूगढ़, सिंभावली बहादुरगढ़ थानों की पुलिस गश्त करेगी। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर जारी इस गाइडलाइन में कहा गया है कि मेरठ से बलिया तक एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन की जिम्मेदारी इस रूट पर पड़ने वाले समेत 12 जिलों के 52 थानों के जिम्मे रहेगी। यह भी पढ़ें- पश्चिम-पूरब को जोड़ यूपी फतह की तै...