गंगा एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो लोग घायल
बदायूं, मई 17 -- गंगा एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे पीआरबी टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे स्थित करकटपुर पुलिया के पास यह हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। लुधियाना निवासी चंदन राम 43 वर्ष और गाजियाबाद निवासी मोनू 26 वर्ष कार से गाजियाबाद से बनारस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार, ट्रक से टकराई, बाल बाल बचे लोग हादसे की सूचना मिलते ही एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.