गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 40 यात्री घायल
शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- हरदोई में थाना पचदेवरा क्षेत्र के सपाभापुर गांव के पास रविवार सुबह लगभग तीन बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। घटनास्थल से नजदीकी सीएचसी जलालाबाद होने के कारण सभी घायलों को जलालाबाद लाया गया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.