गंगा एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर में घुसी स्कॉर्पियो, किशोरी समेत तीन की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
सलोन (रायबरेली), मई 27 -- UP News: यूपी के रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मीरजहांपुर के पास मंगलवार देर रात दिल्ली से जौनपुर आ रही स्कॉर्पियो कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं और ड्राइवर समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी संग्रामगढ़ में भर्ती कराया गया है।आधे घंटे कार में फंसे रहे लोग रात में एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था। सड़क पर कांच के टुकड़े, बैग, कपड़े और मोबाइल बिखर गए। गाड़ी के अंदर फंसे लोग दर्द से कराह रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पहुंचने से पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया। किसी ने गाड़ी के दरवाजे खींचे, तो किसी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.