गंगा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक पलटते ही मची टमाटर की लूट
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- हीरागंज/बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद। अमरोहा से टमाटर लादकर उड़ीसा जा रहा ट्रक बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलट गया। ट्रक पलटते ही लोगों में टमाटर बटोरने की होड़ मच गई। आसपास के लोगों ने ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज को सीएचसी भेजा। चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसको रायबरेली रेफर कर दिया। अमरोहा के ट्रक मालिक तारिक हुसैन के ट्रक में टमादर लादकर चालक शहजान अपने दो साथी शेर अली और परवेश आलम के साथ गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते उड़ीसा जा रहा था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर लोकैयापुर गांव के सामने से गुजरा। अचानक चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, ट्रक सीधी कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकलवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.