गंगा एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पिकअप पलटी, सात मजदूर घायल
बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं। टायर फटने से मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सात मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रहलादपुर गांव के सामने पिलर संख्या 182 के पास हुआ। पौधरोपण करने वाली टीम पिकअप बनकोटा की ओर से बिनावर की तरफ जा रही थी। पिकअप में गंगा एक्सप्रेसवे पर पौधे लगाने वाले मजदूर सवार थे। रास्ते में अचानक पिकअप का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ओमवीर पुत्र रामेश्वर निवासी बाकरपुर, थाना वजीरगंज, उम्र 40 वर्ष, सनतरपाल पुत्र रामधुन निवासी वहटेईया, थाना वजीरगंज, उम्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.