गंगा एक्सप्रेस-वे पर गैस रिसाव एनडीआरएफ ने काबू पाया
बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे के ग्रुप दो के तहत बिनावर टोल प्लाजा पर बुधवार को आपदा प्रबंधन एवं आपातकाल स्थिति से निपटने के लिये एनडीआरएफ, फायर विभाग एवं अदाणी परियोजना टीम ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल का नेतृत्व एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट रविंद्र सिंह असवाल, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर चमन किशोर गुप्ता एवं फायर स्टेशन अफसर शैलेंद्र सिंह ने किया। अदाणी परियोजना की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद सिंह, सिक्योरिटी एवं इंसिडेंट मैनेजर बलजीत सिंह, सेफ्टी मैनेजर राजेश कुमार मौर्य ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान एक काल्पनिक आपदा परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें एक एलपीजी टैंकर के दूसरे वाहन से टकराने के बाद गैस रिसाव शुरू होने एवं आग लगने जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की कल्पना की गई। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.