बदायूं, मई 5 -- बदायूं। लुधियाना से हरदोई जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हुए। जिनमें से 18 यात्रियों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी को बहजोई सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे इस्लामनगर इलाके में टोल प्लाजा चंदोई के पास समय हुआ। पंजाब के लुधियाना से 26 मजदूरों को लेकर डबल डेकर बस हरदोई जा रही थी। सुबह पांच बजे बस जैसे ही इस्लामनगर के चंदोई गांव के समीप टोल प्लाजा के पहले पहुंची, तभी सड़क किनारे पहले से खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। धमाके के साथ बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। टोल प्लाजा नजदीक होने के कारण यहां से यूपीडा की एंबुंलेंस, पीआरबी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकटतम ...