गंगा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर में पीछे से घुसी स्कॉर्पियो, एक की मौत, तीन घायल
संभल, मई 23 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की शाम छह बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव किसौली के पास स्कॉर्पियो आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जबकि कैंटर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। कार सवार चारों युवकों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस व पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर कैंटर में पीछे से घुसी स्कॉर्पियो, एक की मौत, तीन घायलहादसे की जानकारी पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.