गंगा एक्सप्रेस वे पर कार पलटने से बदायूं में तैनात दरोगा घायल
संभल, अगस्त 2 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक पल की झपकी भारी पड़ गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बदायूं पुलिस में तैनात एसआई मोहित नैन घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीआईडी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई मोहित नैन बागपत जिले के थाना केकड़ा क्षेत्र के गांव बसी के निवासी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बदायूं जिले के थाना कादरचौक में है। रविवार सुबह वह नोएडा से ड्यूटी पर लौट रहे थे। रास्ते में रसूलपुर धतरा के पास अचानक नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सूचना मिलने पर यूपीआईडी की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल दरोगा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.