गंगा एक्सप्रेस-वे पर कपड़ों से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल
हापुड़, मई 23 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर कपड़ों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। संभल जा रहा ट्रक ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। बहादुरगढ गंगा एक्स्प्रेसवे पर ट्रक तेज गति से दौड़ रहा था। इसी दौरान चालक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।थाना प्रभारी इन्द्रकांत यादव ने बताया कि सड़क हादसे में चालक मोहम्मद सलमान और परिचालक अब्दुल समद घायल हुए हैं, जो संभल निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.