गंगा एक्सप्रेस-वे पर अब पुलिस का 'स्पीड कवच'
उन्नाव, मई 22 -- उन्नाव, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते ट्रैफिक और सड़क हादसों की आशंकाओं के बीच जनपद पुलिस ने अपनी आपातकालीन व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर से एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने डायल 112 सेवा के तहत मिले 21 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 13 हाईस्पीड बाइक और आठ फोर व्हीलर शामिल हैं। इन वाहनों की तैनाती विशेष रूप से गंगा एक्सप्रेस-वे पर की गई है, ताकि हादसे या किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सके।वाहनों को रवाना करते समय एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, एएसपी दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, सीओ सोनम सिंह और सीओ विनी सिंह मौजूद रहीं। अधिकारियों ने नए वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर लगातार बढ़ते यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.