गंगा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बदायूं, जुलाई 4 -- बदायूं। गंगा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा वजीरगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के 9.0 किलोमीटर प्वाइंट के पास देर रात हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक हरदोई जिले के निवासी थे और पंजाब में नौकरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वजीरगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.