हापुड़, मई 14 -- क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव के पास रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए सर्वे पूरा कर रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय भेज दी गई है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव मनोज गुर्जर ने यह जानकारी दी। यह अंडरपास गंगा एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर अधूरी पड़ी सर्विस रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (एनएच-9) से जोड़ेगा, जिससे दर्जनों गांवों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे हिम्मतपुर और आसपास के गांवों के लिए एक सर्विस रोड का निर्माण किया गया था। हालांकि, रेलवे लाइन के कारण यह सर्विस रोड रेलवे लाइन से लगभग 100 मीटर पहले ही अधूरी छोड़ दी गई थी। इसके चलते दत्तियाना, पीर नगर, बिरसिंहपुर, माधापुर और औरंगाबाद जैसे गांवों के निवासियों को सिंभावली और एनएच-9 तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। भारतीय...