बिजनौर, जून 24 -- प्रस्तावित श्री गंगा एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट को लेकर क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

किसानों का ज्ञापन बुधवार को काफी संख्या में किसान कलेक्टेªट पहुंचे और श्री गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि एक्सप्रेस-वे का संरेखण इस प्रकार निर्धारित किया जाए, जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि का कम से कम अधिग्रहण हो और क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को भी इससे जोड़ा जा सके।क्षेत्रवासियों का कहना है कि वर्तमान प्रस्तावित एलाइनमेंट से हजारों किसानों की कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने की मांग करते हुए कहा कि यदि एक्सप्रेस-वे का मार्ग बदला जाता है तो महात...