गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण रोकने की मांग
संभल, जून 16 -- ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे हो रहे उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सोमवार को जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह व सचिव संजय राघव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अधिग्रहित की जा रही जमीन बहुफसली है। यहां साल में तीन से अधिक फसलें होती हैं। इससे हजारों किसान परिवार व खेतिहर मजदूरों की आजीविका चलती है। अधिग्रहण से एक झटके में लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। संगठन ने कहा कि जमीन जाने के बाद 90 से 95 प्रतिशत किसान बर्बाद हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- किसानों को समय से डीएपी दिलाए जाने की मांग साथ ही आरोप लगाया कि उद्योगपति जरूरत से कई गुना जमीन मांगते हैं ताकि आवास के लिए बेचकर मुनाफा कमा सकें। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.