संभल, अप्रैल 26 -- जिले में 29 अप्रैल को विकास का एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा, जब देश के प्रधानमंत्री हरदोई जिले से बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर संभल में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो जिले के लिए गौरव का क्षण होगा। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के अनुसार, एक्सप्रेस-वे के लहरावन कट (123 चैनेज) के पास स्थित गांव अचलपुर में यह विशेष आयोजन होगा। कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त जर्मन हैंगर लगाया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में आए लोगों को आरामदायक व्यवस्था मिल सके। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस- के शुभारंभ को लेकर तैयारी में जुटे प्रशासन इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड रा...