बदायूं, अप्रैल 24 -- मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर जिले की सीमा में दो इंटरचेंज मिले हैं। इससे जिले के विकास को बढ़ावा मिलेगा। वहीं यहां के लोग आसानी से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ एवं उतर सकेंगे। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा लोकापर्ण के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे पर सफर शुरू हो जायेगा। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो चुका है। गंगा एक्सप्रेस-वे का 92 किमी हिस्सा जिले में पड़ता है। इस दूरी में बदायूं के लिए तीन इंटरचेंज मिले हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक इंटरजेंच वजीरगंज के पास बनकोटा, दूसरा बिनावर पर दिया गया है, तीसरा इंटरचेंज दातागंज विधानसभा में पापड़ के समीप मिला है। यह भी पढ़ें- हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर भारी वाहनों की इंट्...