हरदोई, अप्रैल 30 -- पाली/ हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहौदपुर-पदमलापुर के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार सड़क पर दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज गति में एक ही दिशा में जा रही थीं, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सवायजपुर सीएचसी भेजा। घायलों में ठाकुर प्रसाद (बैठापुर), राजू (लमकन), रहीम, नरवीर, सतीश (नादखेड़ा) व एक महिला शामिल हैं। हादसे के बाद कुछ देर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बहाल कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.