संभल, मई 1 -- गंगा एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के बाद संभल जनपद में 38.65 किमी हिस्से पर गुरुवार को की गई लाइव पड़ताल में उत्साह, रफ्तार और संभावनाओं की साफ झलक दिखाई दी। फिलहाल टोल वसूली शुरू नहीं हुई है और सभी टोल प्लाजा ट्रायल मोड में चल रहे हैं, जिससे लोग मुफ्त में आरामदायक सफर का आनंद ले रहे हैं। हिंदुस्तान टीम ने गुरुवार को खिरनी टोल से लहरावन टोल से से आगे किमी 125 तक गंगा एक्सप्रेस वे की लाइव पड़ताल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को हरदोई से मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही वाहन तेज रफ्तार से दौड़ने लगे हैं। संभल जिले में खिरनी मउद्दीनपुर और लहरावन इंटरचेंज पर बने टोल प्लाजा पर अभी सिस्टम ट्रायल जारी है, जिसके चलते टोल नहीं लिया जा रहा। अब टू, थ्री व्हीलर व ट्रैक्टर ...