बिजनौर, अप्रैल 22 -- बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जनपद बिजनौर में किए जा रहे सर्वे का किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों और सीमांत किसानों ने क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान को एक ज्ञापन सौंपकर एक्सप्रेसवे का मार्ग बदलने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि तहसील बिजनौर के मोजा पेदा, मिर्जापुर पूरन, इस्माइलपुर नंगली, नौआबाद और गजरौला अचपल सहित दर्जनों गांवों से पहले ही मेरठ-पौड़ी राजमार्ग और नगीना बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट गुजर रहे हैं। अब गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भी इन्हीं गांवों की बेहद उपजाऊ और महंगी कृषि भूमि का अधिग्रहण करने की योजना है। इससे छोटे और सीमांत किसान भूमिहीन हो जाएंगे और उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- जनसभा व पार्किंग के लिए ली गई जमीन का मुआवजा किसानों ने सुझाव दिया है कि गंगा नदी के...