हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 22 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को संगम नगरी प्रयागराज से जोड़ने वाला 'गंगा एक्सप्रेस-वे' मुरादाबाद मंडल की रफ़्तार बदलने को तैयार है। 29 अप्रैल को उद्घाटन के साथ ही यह हाईस्पीड कॉरिडोर मंडल के दो महत्वपूर्ण जिलों अमरोहा और संभल को एक नए आर्थिक और सामाजिक सूत्र में पिरो देगा। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाला यह एक्सप्रेस-वे मंडल में कुल 61.60 किलोमीटर का सफर तय करेगा, जो हसनपुर, संभल और चंदौसी तहसीलों के 56 गांवों की सीमाओं को छुएगा। मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर को पार करने के बाद गंगा एक्सप्रेस-वे सबसे पहले अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में दस्तक देगा। यहां मंगरौला गांव से जिले में इसकी एंट्री होगी। अमरोहा जिले में 23.60 किमी लंबाई का यह ट्रैक 25 गांवों से होकर गुजरेगा। इस दूरी को तय करने के बाद एक्सप्रेस-वे सीधे संभल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.