हरदोई, मई 4 -- मल्लावां, संवाददाता। 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सामने आने लगी हैं। करीब 600 बीघा से अधिक भूमि को कार्यक्रम के आयोजन के लिए घेरा गया था, जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गईं। सपा नेता बृजेश कुमार वर्मा टिल्लू भैया ने जारी बयान में आरोप लगाया कि रैली के आयोजन हेतु कई स्थानों पर किसानों की खड़ी फसल काट दी गई। खेतों में रोलर और बुलडोजर चलाए गए, यहां तक कि ट्यूबवेल भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्रभावित खेतों में मक्का, सौंफ, खीरा, ककड़ी, लौकी और तरोई जैसी फसलें खड़ी थीं, जिन्हें जोतकर नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग कई किसान उनसे मिलकर अपनी समस...