हरदोई, अप्रैल 26 -- मल्लावां। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शनिवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से उन्हें रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था और यातायात संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने मंच स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बताया गया कि 29 अप्रैल को 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि एक्सप्रेसवे से जुड़े क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.