गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में छात्र नेता की मौत, शिक्षक समेत दो घायल
मेरठ, जुलाई 14 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह हुए भीषण हादसे में छात्र नेता की मौत हो गई, जबकि शिक्षक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खरखौदा थाना क्षेत्र में बिजौली गांव के सामने खड़खड़ी टोल प्लाजा पार करने के बाद तेज रफ्तार एक्सयूवी अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर साइन बोर्ड के पोल में जा घुसी। जानकारी के अनुसार शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के होसंगपुर दरगाहपुर गांव निवासी 35 वर्षीय आदित्य पवार पुत्र ओमपाल सिंह अपने साथियों के साथ प्रयागराज से मेरठ लौट रहे थे। उनके साथ कार में परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा निवासी एवं सीसीएसयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह राणा और गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी शिक्षक वैभव पुत्र पवन भी थे. यह भी पढ़ें- रालोद छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष की एक्सप्रेसवे पर मौत, पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.