गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में कन्नौज के ई-रिक्शा चालक की मौत
हरदोई, जून 27 -- मल्लावां, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के समय वह एक्सप्रेसवे किनारे ई-रिक्शा रोककर मोबाइल से रास्ता पूछ रहा था। दुर्घटना में उसके परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। सबसे मार्मिक बात यह रही कि मृतक की छोटी बेटी का 28 जून को तिलक समारोह होना है, लेकिन उससे पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। जनपद कन्नौज के तिर्वा कस्बे के मोहल्ला डोली खाटी निवासी रामपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी ममता, बड़ी पुत्री रूपा, छोटी पुत्री अंजली तथा पुत्र अजय और अंश के साथ रूपा को छोड़ने गुलाबपुरवा जा रहे थे। रास्ता भटक जाने पर उनका ई-रिक्शा गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। रात में उन्होंने एक्सप्रेसवे किनारे ई-रिक्शा रोककर मोबाइल से सही रास्ते की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.