गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस पलटने के बाद ट्रक ने कुचला, दो यात्रियों की मौत
संभल, जुलाई 26 -- बहजोई (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बहराइच से पंजाब के जालंधर जा रही एक निजी डबल डेकर बस बहजोई के लहरावन इंटरचेंज से बदायूं की ओर करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच बने गड्ढे में पलट गई।
हादसे की जानकारी हादसे के बाद बस से सुरक्षित बाहर निकले कुछ यात्री एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन पर जाकर बैठ गए। तभी मेरठ की ओर से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश बहराइच जिले के निवासी हैं। यात्रियों ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.