मेरठ, मई 28 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चार लग्जरी वाहनों को भी सीज कर दिया है। पुलिस ने अनुसार, वायरल वीडिया के बाद जांच में पता चला कि घटना 27 मई को खड़खड़ी टोल प्लाजा गंगा एक्सप्रेसवे की है। कुछ युवक महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ियों से टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने करीब 200 मीटर तक वाहनों को लापरवाही और खतरनाक तरीके से दौड़ाया तथा स्टंट करते हुए फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से अभद्रता कर टोल देने से इनकार कर दिया गया। मामले में खड़खड़ी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित केतकर की तहरीर पर थाना खरखौदा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने फुटे...