संभल, मई 9 -- जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर जन सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता पीआईयू मेरठ यूपीडा तथा डिप्टी टीम लीडर, इंडीपेंडेंट इंजीनियर मै. लायन इंजिनियरिंग कंसल्टेंट प्रा. लि. के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में एक्सप्रेसवे के सभी इंटरचेंज स्थलों पर मानक के अनुरूप पर्याप्त एवं रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि खुले कटों को बाउंड्री वाल, फेंसिंग अथवा अन्य सुरक्षा संरचना के माध्यम से तत्काल बंद किया जाए। जिलाधिकारी ने आपातकालीन सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनी बाउंड्री की ऊंचाई बढ़ाने तथा इंटरचेंज क्षेत्रों में हरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.