संभल, सितम्बर 4 -- गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद खेतों तक पहुंचने में हो रही परेशानी को लेकर किसानों ने आवाज उठाई है। भारतीय किसान यूनियन (असली) के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को एसडीएम, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लखनऊ और जिलाधिकारी को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अंडरपास के बीच सर्विस रोड का निर्माण कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर अंडरपास संख्या 96 और 97 तथा 102 और 103 के बीच मेरठ से प्रयागराज की दिशा में सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते आसपास के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर और अन्य वाहनों को खेतों तक ले जाने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि किसानों की सम...