गंगा एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड ने दिल्ली के डॉक्टर और उनकी बेटी की जान ले ली; 6 लोग गंभीर
नई दिल्ली, मई 27 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में दिल्ली के एक डॉक्टर और उनकी बेटी की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार की तीन महिलाओं समेत 6 लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह हुई इस घटना का कारण रॉन्ग साइड ड्राइविंग बताया जा रहा है। डॉक्टर अपने परिवार समेत कार से चंदौसी से दिल्ली लौट रहे थे। हादसा कैलादेवी थाना क्षेत्र के अझरा गांव के पास हुआ।गलत दिशा में गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हरिनगर वेस्ट निवासी 54 साल के डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी पत्नी मोना, बेटी यामिनी, प्रिया और दो वर्षीय सुचारिता के साथ चंदौसी से दिल्ली लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी कार सुबह करीब 6:49 बजे लहरावन टोल प्लाजा से गलत दिशा में गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ गई। कुछ दूरी तक रॉन्ग साइड चलने के बाद सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी जोरदार भिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.