संभल, मई 26 -- गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हुआ। ओवरटेक करते समय दो कारों की भिड़ंत हुई। जिसमें दिल्ली निवासी डॉक्टर और उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि डॉक्टर की पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हरी नगर वेस्ट निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार मंगलवार सुबह पत्नी मोना, बेटी यामिनी, प्रिया, और प्रिया की दो साल की बेटी के साथ चंदौसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर खिरनी टोल प्लाजा से आगे अझरा गांव के पास ओवरटेक करते समय उनकी कार की दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में कर चला रहे डॉक्टर अरविंद कुमार और उनकी बेटी यामिनी की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक...