गंगा एक्सप्रेसवे पर बैरियर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, परिवार बचा
अमरोहा, जुलाई 19 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर सैदनगली क्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा के पास रविवार सुबह कार अचानक अनियंत्रित होकर मेटल बीम क्रैश बैरियर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक, उनकी पत्नी व बेटा बाल-बाल बचे। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक मेरठ निवासी सुबोध कुमार अपनी पत्नी व 10 वर्षीय बेटे के साथ कानपुर जा रहे थे। क्षेत्र में गांव हाजीपुर तरारा के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर मेटल बीम क्रैश बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंट्रोल से इस बावत अलर्ट मिलते ही एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि चालक, उनकी पत्नी व बेटा सुरक्षित थे। उन्हें दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार को मंगरौला टोल प्लाजा के पास ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.