नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- यूपी के बुलंदशहर में थाना बीबीनगर क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुलंदशहर की डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फार्च्यूनर कार शनिवार दोपहर में बीबीनगर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर बारिश में जलभराव के चलते फिसलकर पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक को गंभीर चोट आई है। उनके गनर और ड्राइवर भी घायल हो गए। घायल विधायक को दिल्ली एम्स में लेकर परिजन गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। डिबाई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंद्रपाल सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी गांव बदरपुर कोतवाली डिबाई शनिवार को अपनी फार्च्यूनर कार से गंगा एक्सप्रेस वे से लखनऊ से बुलंदशहर लौट रहे थे...