गंगा एक्सप्रेसवे पर फेसिंग को तोड़कर कार पलटने से बुजुर्ग की मौत, पत्नी-पोते घायल
अमरोहा, अगस्त 28 -- हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह सैदनगली थाना क्षेत्र में चक गुलाम अंबिया गांव के पास अनियंत्रित कार फेंसिंग को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में दिल्ली निवासी कार चालक की मौत हो गई जबकि पत्नी व दो पोते घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र निवासी 68 वर्षीय गुलाबचंद, 65 वर्षीया पत्नी फूलनंदी, 14 वर्षीय पोते गणेश व 12 वर्षीय किशन के संग प्रयागराज के मंसूराबाद से कार द्वारा घर लौट रहे थे। फूलनंदी ने बताया कि गुरुवार सुबह अचानक कार अनियंत्रित होकर फेंसिंग को तोड़कर गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे उतरकर पलट गई। गुलाबचंद की मौके पर मौत हो गई। फूलनंदी व दोनों पोते घायल हो गए। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.