अमरोहा, मई 25 -- हसनपुर। अति सुरक्षित कहे जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात फिर हादसा हो गया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के रुखालू के नजदीक पीछे से आ रही तेज गति डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को चौधरपुर के निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक के भाई ने डीसीएम छोड़कर मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंटा, संभल निवासी चालक गंभीर रूप से घायल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद संभल के ...