संभल, मई 24 -- सौंधन (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह खिरनी पुलिस चौकी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। दोनों हादसों में कार चालकों को नींद की झपकी आने से वाहन बेकाबू होकर पलट गए। घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहला हादसा रसूलपुर धतरा गांव के पास हुआ। मध्य प्रदेश निवासी रोहित शर्मा अपनी पत्नी नूपुर शर्मा और मासूम बच्चे के साथ कार से मेरठ स्थित ससुराल जा रहे थे। बताया गया कि खिरनी टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले चालक रोहित शर्मा को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।वहीं, दूसरा हादसा बसला गांव के पास हुआ। अमेठी जिले के वरनाटिकर गांव निवासी अभिषेक सिंह अपनी पत्नी स्मृति, बेटे आरब और बेटी आरोही के साथ निजी ...