अमरोहा, मई 4 -- गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के अभी चार दिन ही बीते हैं और इसके 'अति सुरक्षित' होने के दावों की हवा निकल गई है। एक्सप्रेसवे पर अचानक नीलगाय और सांडों के कारण भीषण हादसे हुए हैं। अमरोहा में नीलगाय आने से दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में नोएडा के प्रॉपर्टी डीलर और उनके भतीजे समेत तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं, बदायूं में सांड़ से टकराकर और टायर फटने से दो कारें पलट गईं। इनमें तीन किशोरियां और दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घटनाओं के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था और फेंसिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। अमरोहा ब्यूरो के अनुसार गाजियाबाद के संजय नगर निवासी राहुल कुमार अपनी कार द्वारा लखनऊ से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर घर लौट रहे थे। शनिवार रात गंगा पुल से 500 मीटर पहले अचानक एक्सप्रेसवे पर नीलगाय आ गई। तेज गति होने के चलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.