गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा कैंटर, दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत
संवाददाता, मई 10 -- UP News: यूपी के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक आठ महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार रात करीब 12:15 बजे कैंटर में सवार पांच लोग बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सकतीया से पंजाब के लुधियाना जा रहे थे। हापुड़ के सदरपुर टोल प्लाजा से जखेड़ा रहमतपुर के पास गंगा एक्स्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। हादसे में अभिषेक की पत्नी 28 वर्षीय पत्नी श्रीदेवी, लालाराम की पत्नी सावित्री देवी (32 वर्ष) और अभिषेक के आठ महीने के मासूम अभिजीत मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.