शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही कार चालक को झपकी आने से हवाई पट्टी के चैनल नंबर 446 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली के खजुरी निवासी सुरेंद्र पटेल, उनकी पत्नी रेशमा पटेल और साथ बैठे दोनों बच्चे घायल हो गए। एक्सप्रेसवे पर तैनात कर्मचारियों ने सभी को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...