संभल, मई 31 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के पास शनिवार तड़के गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी अयोध्या से दर्शन कर हरिद्वार जा रहे थे। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से मार्ग से हटाया। दिल्ली के राजा विहार कॉलोनी निवासी करन ठाकुर अपने परिवार के सदस्य रेखा ठाकुर, सोनू ठाकुर, अनुज ठाकुर और पांच वर्षीय मासूम प्रियांशी के साथ कार से अयोध्या गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, पांच लोग घायल शनिवार को परिवार को हरिद्वार पहुंचना था। तड़के करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार सारंगपुर के समीप पहुंची, अचानक बेकाबू होकर डिवाइ...