अमरोहा, जून 11 -- हसनपुर,(अमरोहा) संवाददाता। कश्मीर घूमकर वाया मेरठ होते हुए लखनऊ लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो कार बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर सैदनगली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कई। हादसे में कार सवार बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। संभल जिला अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर पहुंचकर जांच के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है। प्रथमा दृष्टया पुलिस हादसे की वजह चालक नींद की झपकी आना मान रही है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मेरठ की दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार बुधवार दोपहर में अनियंत्रित होकर सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव गारवपुर के निकट एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराई गई। हादसे में लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के अकबरी गेट निवा...