गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस बनी आग का गोला
हापुड़, जुलाई 25 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। चालक की त्वरित सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग में पूरी बस जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह चलती बस में शॉर्ट सर्किट होने से पहले धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोका और शोर मचाकर सभी यात्रियों को जगाया। कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.