गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक की साइड लगने से स्कॉर्पियो सवार दो दोस्त घायल, रेफर
अमरोहा, अगस्त 24 -- दिल्ली से बरेली लौट रहे दोस्तों की स्कॉर्पियो कार को गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर ट्रक ने साइड मार दी। कार सवार दोनों लोग घायल हो गए जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से नगर के सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बरेली के मोहल्ला सिंधु नगर सेटेलाइट बस स्टैंड निवासी सुरेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह व राजन सिंह पुत्र रामबाबू अपनी स्कॉर्पियो लेकर दिल्ली से घर लौट रहे थे। रविवार दोपहर जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो कार गंगा एक्सप्रेसवे पर कोतवाली क्षेत्र के पिपलौती खुर्द के सामने पहुंची कि ट्रक साइड मारकर भाग निकला। स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। सुरेश कुमार व राजन सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.