गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू होते ही घटी वाहनों की संख्या
अमरोहा, मई 18 -- हसनपुर, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार आधी रात से टोल कटना शुरू हो गया है। खास बात यह रही कि टोल वसूली शुरू होते ही एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले वाहनों की तादाद घट गई। जहां पहले आठ घंटे की शिफ्ट में मंगरौला के एंट्री व एग्जिट टोल पर हल्के व भारी 1200 वाहन तक गुजर रहे थे, टोल वसूली शुरू होने के बाद यह संख्या घटकर 700 तक रह गई है।बीती 29 अप्रैल को हरदोई में प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ के बाद से अब तक टोल फ्री था। टोल वसूलने वाली कंपनी के अफसरों के मुताबिक टोल बूथ सही तरह से काम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- अब 'फ्री राइड' खत्म, गंगा एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही टोल की रफ्तार हाईटेक कैमरे व सेंसर काफी दूर से ही वाहन का नंबर पढ़ ले रहे हैं, जिससे बूथ पर बिना रुके वाहन आसानी से पास हो जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर कार व अन्य हल्के वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.