गंगा एक्सप्रेसवे पर टैंकर में पीछे से घुसी कार, मेरठ निवासी चालक घायल
अमरोहा, सितम्बर 14 -- गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात गंगा पुल के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के मुताबिक घायल की हालत खतरे से बाहर है। मेरठ के मोदीपुरम निवासी सनी पुत्र पुष्पेंद्र सिंह शनिवार रात कार से लखनऊ से घर लौट रहे थे। गंगा एक्सप्रेसवे पर गंगा पुल के पास पहुंचते ही उनकी कार आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी। यह भी पढ़ें- चालक को झपकी लगने से गंगा एक्सप्रेस-वे पर 150 की रफ्तार में कार पलटी टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सनी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.