गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशु आने से हुआ हादसा, लद्दाख जा रहे दो बाइक राइडर्स घायल
अमरोहा, जून 7 -- सफर के लिए अति सुरक्षित कहे जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सांड आने से हादसा हो गया। सांड को बचाने के दौरान स्कॉर्पियो ने अचानक ब्रेक लिए तो पीछे से बाइक भिड़ गई। बाइक सवार पश्चिमी बंगाल निवासी दो पर्यटक घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बंगाल के कोलकाता निवासी अभिबिंदु एवं प्रिकांश माधुर अपने सात साथियों के साथ चार बाइकों पर सवार होकर लेह-लद्दाख घूमने जा रहे थे। शुक्रवार आधी रात सैदनगली थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर उझारी के नजदीक स्कॉर्पियो कार के आगे अचानक सांड आ गया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.