गंगा एक्सप्रेसवे पर गोवंश से टकराकर फिर कार के उड़े परखचे
हरदोई, अगस्त 31 -- पचदेवरा। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गोवंश की आवाजाही के चलते हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पचदेवरा थानाक्षेत्र में कुरारी और बरुआरा गांव के बीच अंडरपास के पास सोमवार भोर में गोवंश से टकराकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। सोमवार सुबह एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। मृत गोवंश को भी क्रेन के जरिए वहां से हटाया गया। स्थानीय पुलिस को हादसे की जानकारी होने से इनकार किया गया है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में चालक समेत दो घायल, दो मवेशियों की मौत वहीं, टोल प्लाजा-146 के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में केवल कार क्षतिग्रस्त हुई है और कोई घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.